PhonePe के प्लेटफॉर्म पर 70 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स

PhonePe के प्लेटफॉर्म पर 70 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स

PhonePe के प्लेटफॉर्म पर 70 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स
डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe ने 29 अप्रैल 2026 तक अपने प्लेटफॉर्म पर 70 करोड़ से अधिक लाइफ-टाइम रजिस्टर्ड यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।


यह उपलब्धि भारतभर में कंपनी की मजबूत पहुंच और उसके डिजिटल पेमेंट व वित्तीय सेवाओं को तेजी से अपनाए जाने को दर्शाती है। कंपनी का कहना है कि यह लगातार बढ़ता भरोसा, व्यापक वितरण नेटवर्क और आसान व भरोसेमंद डिजिटल भुगतान सेवाएं उपलब्ध कराने पर दिए गए जोर का परिणाम है।

कंपनी की वृद्धि की रफ्तार भी पिछले कुछ वर्षों में काफी तेज हुई है। PhonePe को अपने पहले 10 लाख यूजर्स जोड़ने में 136 दिन लगे थे, जबकि अब कंपनी केवल 6 दिनों में 10 लाख नए यूजर्स जोड़ रही है। वित्त वर्ष 2023 से वित्त वर्ष 2025 के बीच फोनपे ने 56.25 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट दर्ज की, जो बड़े स्तर पर भी लगातार मजबूत विकास को दिखाती है।

PhonePe के अनुसार, कंपनी की वृद्धि का मुख्य कारण सुरक्षित, आसान और सुगम वित्तीय सेवा इकोसिस्टम तैयार करने पर लगातार दिया गया ध्यान है। तेज सेवा, भरोसेमंद अनुभव और यूजर-केंद्रित डिजाइन पर जोर देते हुए प्लेटफॉर्म को लगातार बेहतर बनाया गया है, ताकि तेजी से डिजिटल हो रहे भारत की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

इस उपलब्धि पर PhonePe के फाउंडर और सीईओ समीर निगम ने कहा कि 70 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स का आंकड़ा पार करना कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि यह देशभर के यूजर्स द्वारा फोनपे पर जताए गए भरोसे को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज जिस तेजी से कंपनी आगे बढ़ रही है, वह लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल पेमेंट की बढ़ती अहमियत को दिखाता है। उनके अनुसार, कंपनी का फोकस ऐसे प्रोडक्ट्स तैयार करने पर रहेगा, जो सरल, सुरक्षित और सभी के लिए आसानी से उपलब्ध हों, साथ ही भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे सकें।

भारत में डिजिटल सेवाओं को अपनाने की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए PhonePe आने वाले समय में अपनी सेवाओं का दायरा और बढ़ाने तथा भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार बड़े स्तर के डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने की योजना बना रही है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities