Indian Hotels Company Limited (IHCL) ने राजस्थान के प्रमुख व्यावसायिक शहर Kota में नया Ginger Hotel Kota लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने राजस्थान में अपने Ginger ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत किया है।
कंपनी की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट- न्यू बिजनेस और होटल ओपनिंग्स, दीपिका राव ने कहा कि Kota में बिजनेस और शैक्षणिक यात्राओं की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि Ginger Kota की शुरुआत तेजी से विकसित हो रहे ऐसे शहरों में Ginger ब्रांड को मजबूत करने की कंपनी की रणनीति का हिस्सा है।
आधुनिक बिजनेस यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए 28 कमरों वाले Ginger Hotel Kota में कंपनी का विशेष Qmin ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट भी है, जहां विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसके अलावा होटल में मीटिंग्स और छोटे कॉर्पोरेट कार्यक्रमों के लिए कॉन्फ्रेंस रूम की सुविधा भी दी गई है।