इन दोनों प्रोजेक्ट्स के जरिए कंपनी के भारत पोर्टफोलियो में 217 नए कमरे जुड़ेंगे और मेट्रो शहरों में उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी
Radisson Hotel Mumbai Thane में 114 कमरे होंगे। यह होटल पोखरण रोड पर स्थित होगा और यहां से प्रमुख ऑफिस हब, शॉपिंग डेस्टिनेशन, ठाणे रेलवे स्टेशन और मुंबई एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं Radisson Hotel Mumbai Mira Bhayandar में 103 कमरे होंगे।
यह होटल मीरा भयंदर रोड में स्थित Vihang Ventura प्रोजेक्ट में विकसित किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार यह Mira Bhayandar क्षेत्र का पहला फाइव स्टार होटल होगा। यहां कई डाइनिंग विकल्प, बैंक्वेट और मीटिंग सुविधाएं, जिम और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
निखिल शर्मा ने कहा कि कंपनी भारत के मेट्रो शहरों में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रही है और ऐसे नए बिजनेस क्षेत्रों पर ध्यान दे रही है जहां तेजी से व्यावसायिक गतिविधियां और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये नए प्रोजेक्ट्स कंपनी की इसी रणनीति का हिस्सा हैं, जिससे बिजनेस और MICE सेगमेंट की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा।
दवाशीष श्रीवास्तव ने कहा कि Tier-1 शहर कंपनी की विकास रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों वाले माइक्रो-मार्केट्स में होटल प्रोजेक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए कंपनी विस्तार कर रही है।