Stanford Seed ने 2027 ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम के लिए दक्षिण एशिया में आवेदन शुरू किए

Stanford Seed ने 2027 ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम के लिए दक्षिण एशिया में आवेदन शुरू किए

Stanford Seed ने 2027 ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम के लिए दक्षिण एशिया में आवेदन शुरू किए
यह कार्यक्रम स्थापित कंपनियों के CEO व संस्थापकों के लिए है। 3 लाख से 1.5 करोड़ USD वार्षिक आय वाली ग्रोथ-स्टेज कंपनियों के लीडर्स के लिए तैयार इस कार्यक्रम का लक्ष्य व्यवसाय को तेजी से बढ़ाना, नेतृत्व को मजबूत करना और उभरते बाजारों में प्रभाव डालना है।


Stanford Graduate School of Business ने दक्षिण एशिया के लिए अपने प्रमुख 10 महीने के नेतृत्व कार्यक्रम, सीड ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम, के आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह कार्यक्रम स्थापित कंपनियों के सीईओ और संस्थापकों के लिए है। यह उन ग्रोथ-स्टेज कंपनियों के लीडर्स के लिए बनाया गया है जिनकी सालाना आय 3 लाख से 1.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.7 करोड़ से 135 करोड़ रुपये) के बीच है। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवसाय को बढ़ाना, नेतृत्व टीम को मजबूत करना और उभरते बाजारों में दीर्घकालिक प्रभाव पैदा करना है।

Stanford Seed उभरते बाजारों के उद्यमियों के साथ मिलकर सफल और प्रभावशाली कंपनियां बनाने में मदद करता है। शुरुआत से अब तक सीड ने दुनिया भर में 1,500 से अधिक उद्यमियों के साथ काम किया है। कार्यक्रम पूरा करने के बाद प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से 2 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक पूंजी जुटाई है और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं में 1.7 अरब डॉलर का अतिरिक्त राजस्व जोड़ा है।

स्टैनफोर्ड सीड मार्च और अप्रैल में दक्षिण एशिया के कई शहरों में ऑफलाइन जानकारी सत्र आयोजित करेगा। इन सत्रों में इच्छुक प्रतिभागी कार्यक्रम के बारे में जान सकेंगे, पूर्व प्रतिभागियों से बातचीत कर सकेंगे और सीड टीम से मिल सकेंगे। सत्र हैदराबाद (12 मार्च), कोयंबटूर (13 मार्च), कोच्चि (16 मार्च), पुणे (27 मार्च), कोलंबो (1 अप्रैल), कोलकाता (7 अप्रैल), काठमांडू (9 अप्रैल) और इंदौर (16 अप्रैल) में आयोजित होंगे।

यह कार्यक्रम ऑफलाइन और ऑनलाइन पढ़ाई का मिश्रण है। इसमें स्टैनफोर्ड जीएसबी के फैकल्टी, अनुभवी प्रशिक्षक और स्थानीय विशेषज्ञ मार्गदर्शन देते हैं। प्रतिभागी एक चुने हुए समूह के साथ मिलकर काम करते हैं और स्टैनफोर्ड के सिद्धांतों को सीधे अपने व्यवसाय में लागू करते हैं। जनवरी और जून में चेन्नई में दो विशेष एक-एक सप्ताह के सत्र आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में रणनीति की स्पष्टता, वित्तीय अनुशासन, नेतृत्व विकास और बेहतर कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

स्टैनफोर्ड सीड दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय निदेशक हरीश अर्नेज़ाथ ने कहा कि यह कार्यक्रम उन संस्थापकों के लिए है जो अपने व्यवसाय को उद्देश्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं। यह कार्यक्रम लीडर्स को ऐसी कार्यसंस्कृति बनाने में मदद करता है जो केवल संस्थापक पर निर्भर न होकर दीर्घकालिक और व्यवस्थित विकास को बढ़ावा दे।

कार्यक्रम पूरा करने वाले प्रतिभागियों को स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाता है और वे वैश्विक सीड ट्रांसफॉर्मेशन नेटवर्क का हिस्सा बन जाते हैं, जहाँ उन्हें आगे भी सीखने और जुड़ने के अवसर मिलते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 1 मई 2026 है। अधिक जानकारी, जानकारी सत्र में पंजीकरण या आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://stanfordseed.co/IPR पर जाएं।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities