TruDoc Healthcare ने प्री-सीरीज़ बी राउंड में 15 मिलियन डॉलर जुटाए

TruDoc Healthcare ने प्री-सीरीज़ बी राउंड में 15 मिलियन डॉलर जुटाए

TruDoc Healthcare ने प्री-सीरीज़ बी राउंड में 15 मिलियन डॉलर जुटाए
हेल्थटेक स्टार्टअप TruDoc Healthcare ने प्री-सीरीज़ बी फंडिंग राउंड में 15 मिलियन डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इस फंडिंग राउंड में Al Nahyan Family और Al‑Ketbi Family के सदस्यों के साथ मौजूदा निवेशक Pulsar Capital ने भी भाग लिया।


कंपनी के अनुसार, इस फंडिंग का उपयोग अपने वर्चुअल-फर्स्ट हेल्थकेयर मॉडल को विस्तार देने और पूरे GCC क्षेत्र में घर पर मिलने वाली क्रिटिकल केयर सेवाओं को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। साल 2011 में रऊफ खलील द्वारा स्थापित और दुबई मुख्यालय वाली TruDoc Healthcare एक वर्चुअल-फर्स्ट हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म चलाती है। यह प्लेटफॉर्म टेलीमेडिसिन, क्रॉनिक बीमारी प्रबंधन, डायग्नोस्टिक्स, दवाओं की होम डिलीवरी और घर पर स्वास्थ्य सेवाओं को एक साथ जोड़ता है।

कंपनी की सेवाओं में 24 घंटे टेलीहेल्थ कंसल्टेशन (वॉयस और वीडियो के जरिए), गंभीर और पुरानी बीमारियों की टेली-मॉनिटरिंग, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और “हॉस्पिटल-एट-होम” प्रोग्राम शामिल हैं। इन सेवाओं का उद्देश्य पारंपरिक अस्पतालों के बाहर भी उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कंपनी का दावा है कि वह बीमा कंपनियों, नियोक्ताओं और सरकारी संस्थाओं के साथ काम करती है। उसके प्रमुख बाजारों में संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब शामिल हैं।

TruDoc का एकीकृत प्लेटफॉर्म वर्चुअल प्राइमरी केयर, डायग्नोस्टिक्स, दवा डिलीवरी और होम नर्सिंग को एक ही सिस्टम में जोड़ता है। इसका लक्ष्य मरीजों की देखभाल को केवल अस्पताल विज़िट तक सीमित रखने के बजाय लगातार और व्यवस्थित तरीके से प्रबंधित करना है।

TruDoc के सीईओ असद खान ने कहा कि अस्पतालों के बाहर स्वास्थ्य सेवाएं देने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा,“अब सवाल यह नहीं है कि क्या अस्पताल के बाहर उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं दी जा सकती हैं, बल्कि यह है कि स्वास्थ्य प्रणाली इस बदलाव के साथ कितनी तेजी से खुद को ढाल सकती है। TruDoc ने दिखाया है कि अस्पताल जैसी उन्नत और गंभीर देखभाल भी बड़े स्तर पर सुरक्षित तरीके से घरों में दी जा सकती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि नई पूंजी से कंपनी GCC क्षेत्र में अपने इस मॉडल को और विस्तार देगी, साथ ही क्लिनिकल गुणवत्ता और मरीजों के भरोसे को बनाए रखने पर भी ध्यान देगी।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities