इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय छात्रों के लिए आयरलैंड में स्नातकोत्तर (PG) शिक्षा के नए रास्ते तैयार करना है -
इस समझौते के तहत FLAME University के योग्य छात्र अपनी स्नातक (UG) शिक्षा पूरी करने के बाद University of Galway के विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। यह साझेदारी भारत और आयरलैंड के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने और छात्रों की वैश्विक गतिशीलता (स्टूडेंट मोबिलिटी) को बढ़ावा देने के लिए की गई है।
FLAME छात्रों को मिलेगा आयरलैंड में PG करने का अवसर
इस प्रोग्रेशन एग्रीमेंट के तहत FLAME University के प्रतिभाशाली छात्र अपनी स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद University of Galway के तीन प्रमुख कॉलेजों में संचालित मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।
University of Galway के College of Business, Public Policy and Law में छात्र Global Environmental Economics, Health Economics, Fintech (Economics and Financial Technology), International Finance, Marketing Management, Digital Marketing और Human Resource Management जैसे विषयों में मास्टर डिग्री कर सकेंगे।
कई विषयों में उपलब्ध होंगे उच्च शिक्षा के विकल्प
इसके अलावा College of Arts, Social Sciences and Celtic Studies में FLAME के छात्र Coastal & Marine Environments: Physical Processes, Policy & Practice, Planning and Development तथा Film Studies: Theory and Practice जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
वहीं College of Science and Engineering के अंतर्गत छात्र Environmental Leadership में MSc कार्यक्रम का हिस्सा बन सकेंगे। इन कार्यक्रमों के लिए पहला प्रवेश सत्र सितंबर 2027 से शुरू होने की उम्मीद है। योग्य FLAME छात्र वर्ष 2027 के शैक्षणिक सत्र के लिए अक्टूबर 2026 से University of Galway में आवेदन कर सकेंगे।
छात्रों को मिलेगी ट्यूशन फीस में छात्रवृत्ति
University of Galway ने इस शैक्षणिक मार्ग के माध्यम से आने वाले FLAME छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की भी घोषणा की है। सफल छात्रों को सभी पात्र कार्यक्रमों में ट्यूशन फीस पर 10 से 15 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। वहीं विश्वविद्यालय का मानना है कि यह छात्रवृत्ति छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी और उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी।
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा की बढ़ती मांग को मिलेगा समर्थन
यह साझेदारी भारतीय छात्रों के बीच बढ़ती अंतरराष्ट्रीय शिक्षा की मांग को ध्यान में रखकर की गई है। आज के छात्र ऐसे शैक्षणिक अवसरों की तलाश में हैं, जो उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वैश्विक करियर एक्सपोजर, अंतरविषयक (Interdisciplinary) सीखने और शोध-आधारित अध्ययन का अनुभव प्रदान कर सकें। यह समझौता भारत और आयरलैंड के शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को भी मजबूत करेगा और छात्रों के लिए एक संरचित वैश्विक शिक्षा मार्ग उपलब्ध कराएगा।
भारत विश्वविद्यालयों के लिए महत्वपूर्ण बाजार: University of Galway
University of Galway के Vice President International प्रोफेसर एलेक्स मेटकाल्फ ने कहा कि भारत विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बनता जा रहा है और इस तरह की साझेदारियां भारत के साथ मजबूत शैक्षणिक संबंध स्थापित करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
उन्होंने कहा कि FLAME University के साथ यह सहयोग छात्रों को वैश्विक स्तर पर जुड़े स्नातकोत्तर शिक्षा कार्यक्रमों, अंतरराष्ट्रीय सीखने के अनुभवों और व्यापक शैक्षणिक एवं पेशेवर अवसरों तक पहुंच प्रदान करेगा। साथ ही यह भारत और आयरलैंड के बीच छात्र गतिशीलता और शैक्षणिक सहयोग को भी बढ़ावा देगा।
FLAME छात्रों के लिए खुलेंगे नए वैश्विक अवसर
FLAME University के कुलपति प्रोफेसर दिषाण कमदार ने कहा कि University of Galway के साथ यह साझेदारी संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थान गुणवत्तापूर्ण और भविष्य-केंद्रित शिक्षा प्रदान करने की समान सोच रखते हैं।
उनके अनुसार यह सहयोग FLAME की मजबूत और अंतरविषयक स्नातक शिक्षा को Galway के विशेषीकृत मास्टर कार्यक्रमों से जोड़ता है। विशेष रूप से Fintech, Digital Marketing और Global Environmental Economics जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता FLAME के पाठ्यक्रम की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाता है और छात्रों के लिए उत्कृष्ट अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराने की विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
भारत-आयरलैंड शैक्षणिक सहयोग को मिलेगा नया आयाम
इस समझौते से दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान, छात्र प्रगति और वैश्विक सहयोग के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। छात्र दोनों विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक विशेषज्ञता, अनुभवी फैकल्टी और वैश्विक नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह साझेदारी भारत और आयरलैंड के बीच शिक्षा सहयोग को नई गति देगी और अंतरराष्ट्रीयकरण, नवाचार, शोध, छात्र गतिशीलता और प्रतिभा विकास जैसे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।