जैसे-जैसे फिनटेक और NBFC कंपनियां तेजी से विस्तार कर रही हैं और आसान व तुरंत मिलने वाले कर्ज की मांग बढ़ रही है, वैसे-वैसे कंपनियां रिस्क मैनेजमेंट, अंडरराइटिंग, डेटा साइंस और कलेक्शन जैसे क्षेत्रों में बेहतर टैलेंट पर निवेश बढ़ा रही हैं। ये सभी क्षेत्र अब स्थायी विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बन चुके हैं। इसी के साथ, ESOP (Employee Stock Ownership Plan) टॉप टैलेंट को आकर्षित करने और बनाए रखने का एक अहम माध्यम बनकर उभर रहा है।
यह ट्रेंड पूरे उद्योग में तेजी से बढ़ रहा है। Razorpay, Paytm, Pine Labs और CRED जैसी कंपनियां पहले ही बड़े स्तर पर ESOP प्रोग्राम शुरू कर चुकी हैं, ताकि लंबे समय तक कर्मचारियों को जोड़कर रखा जा सके और एक ओनरशिप कल्चर विकसित किया जा सके।
इसी कड़ी में, Unifinz Capital India Limited के तहत आने वाले डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म lendingplate ने हाल ही में अपने UCIL ESOP 2025 स्कीम के तहत 40.5 लाख ESOP देने की घोषणा की है। यह कदम कंपनी के भीतर ओनरशिप को मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक बदलाव को दर्शाता है, क्योंकि कंपनी पूरे भारत में अपने डिजिटल लेंडिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।
स्ट्रक्चर्ड वेस्टिंग और लंबे समय के वैल्यू क्रिएशन पर फोकस के साथ, lendingplate का ESOP प्रोग्राम यह दिखाता है कि नई पीढ़ी की लेंडिंग कंपनियां अपने कर्मचारियों के हितों को बिजनेस ग्रोथ के साथ जोड़ रही हैं, खासकर ऐसे समय में जब कुशल पेशेवरों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है।
यह ट्रेंड एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है, जहां कंपनियां अब केवल तेजी से ग्रोथ पर नहीं, बल्कि मजबूत और टैलेंट-आधारित संगठनों के निर्माण पर ध्यान दे रही हैं, जो लंबे समय तक टिकाऊ हों।