इस नए फंड में Infosys के, को-फाउंडर नंदन नीलेकणी ने एंकर लिमिटेड पार्टनर (Anchor LP) के रूप में किसी भी वेंचर कैपिटल (VC) फर्म में अब तक का अपना सबसे बड़ा निवेश किया है। इस फंड का नेतृत्व संजीव अग्रवाल, प्रतीक जैन, मयंक कच्छवाहा और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) संजय चतुर्वेदी करेंगे।
Fund III किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, लेकिन इसका मुख्य फोकस कंज्यूमर टेक्नोलॉजी, फिनटेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे क्षेत्रों पर रहेगा। यह मिड-स्टेज फंड प्रत्येक कंपनी में 100 करोड़ रुपये से 150 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगा।
Fundamentum ने अपने Fund I (2017) और Fund II (2022) के माध्यम से अब तक कुल 17 टेक्नोलॉजी आधारित कंपनियों में निवेश किया है। इनमें कंज्यूमर इंटरनेट, भारत ऐप्स, फिनटेक, B2B कॉमर्स, एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी और अन्य उभरते क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, Fund II ने 26% ग्रॉस इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न (Gross IRR) हासिल किया है, जबकि पिछले एक वर्ष में इसके पोर्टफोलियो में 123% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
Fund III के लॉन्च पर नंदन नीलेकणी ने कहा, "आज भारत में उद्यमशीलता की महत्वाकांक्षा की कोई कमी नहीं है। असली चुनौती ऐसे संस्थानों का निर्माण करना है, जो लंबे समय तक टिकाऊ हों, लगातार नवाचार करें और वर्षों तक मूल्य सृजित करें। जब संजीव और मैंने Fundamentum की शुरुआत की थी, तब हमारा मानना था कि स्टार्टअप बनाना और एक स्थायी कंपनी खड़ी करना दो अलग-अलग क्षमताएं हैं। उद्यमियों के साथ काम करने का संजीव का अनुभव आज भी Fundamentum की निवेश रणनीति को दिशा देता है।"
उन्होंने आगे कहा, "Fund III ऐसे समय में लॉन्च किया गया है, जब भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तकनीक, अर्थव्यवस्था के औपचारिककरण (Formalisation), बढ़ती घरेलू मांग और मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। आने वाले दशक में भारतीय स्टार्टअप पहले से कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ेंगे और हमारी मजबूत नेतृत्व टीम इस यात्रा में संस्थापकों का सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार है।"
Fundamentum Partnership के, को-फाउंडर संजीव अग्रवाल ने कहा, "जब हमने Fundamentum की शुरुआत की थी, तब हमारा उद्देश्य भारत में शुरुआती विकास चरण (Early Growth Stage) में निवेश का एक नया मानक स्थापित करना था। एक पूर्व उद्यमी होने के नाते, नंदन और मैंने अपने परिचालन अनुभव (Operator Experience) का उपयोग करते हुए संस्थापकों को केवल पूंजी ही नहीं, बल्कि व्यवसाय को विस्तार देने की रणनीति और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया।"
उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में हमने एक मजबूत निवेश टीम तैयार की है, जिसमें कई पूर्व उद्यमी शामिल हुए हैं। Fund I और Fund II के माध्यम से हमने ऐसे संस्थापकों का समर्थन किया है, जिनके व्यवसाय की नींव मजबूत थी और जिनके पास विस्तार की स्पष्ट रणनीति थी। अब Fund III के साथ हमें खुशी है कि हमारी नई नेतृत्व टीम जनरल पार्टनर (General Partner) की भूमिका संभाल रही है। हमें विश्वास है कि Fundamentum आने वाले वर्षों में भारत की अगली पीढ़ी की टेक्नोलॉजी आधारित कंपनियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।