upGrad बना भारत का पहला स्किलिंग प्लेटफॉर्म, पूरे पाठ्यक्रम में OpenAI स्टैक को किया शामिल

upGrad बना भारत का पहला स्किलिंग प्लेटफॉर्म, पूरे पाठ्यक्रम में OpenAI स्टैक को किया शामिल

upGrad बना भारत का पहला स्किलिंग प्लेटफॉर्म, पूरे पाठ्यक्रम में OpenAI स्टैक को किया शामिल
upGrad ने OpenAI के साथ एक अहम रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। यह घोषणा India AI Impact Summit 2026 के दौरान की गई। इस साझेदारी का उद्देश्य upGrad के पूरे लर्निंग इकोसिस्टम में एडवांस जेनरेटिव AI क्षमताओं को शामिल करना है।


इस साझेदारी के साथ upGrad भारत का पहला स्किलिंग प्लेटफॉर्म बन गया है, जिसने OpenAI के लेटेस्ट टूल्स ChatGPT, Codex और ChatGPT Atlas ब्राउज़र को सीधे अपने लर्निंग सिस्टम में जोड़ा है। इससे रियल-टाइम AI इंटरैक्शन और सर्टिफिकेट आधारित पढ़ाई के बीच एक सहज और मजबूत कनेक्शन बनता है।

इस सहयोग का मुख्य आधार केवल सामान्य बातचीत करने वाले AI से आगे बढ़कर, उसके व्यावहारिक और तकनीकी उपयोग की ओर बढ़ना है। इसके तहत upGrad के छात्रों को ये सुविधाएं मिलेंगी -

ChatGPT Foundations सर्टिफिकेशन: जो सिर्फ बेसिक प्रॉम्प्टिंग तक सीमित न रहकर, गहरी तकनीकी समझ और विशेषज्ञता प्रदान करेंगे, इंजीनियरिंग और डेटा लैब्स upGrad के डेटा साइंस और फुल स्टैक डेवलपमेंट प्रोग्राम्स में OpenAI Codex का इंटीग्रेशन, जिससे जटिल तकनीकी असाइनमेंट्स को आसानी से पूरा किया जा सकेगा और रिसर्च और वर्कफ़्लो ऑटोमेशन ChatGPT Atlas के ज़रिए, जिसमें इसका नेटिव 'Agent Mode' मिल है, ताकि रिसर्च का काम तेज़ और आसान हो सके।

इस सहयोग पर प्रतिक्रिया देते हुए upGrad के को-फाउंडर और चेयरपर्सन रॉनी स्क्रूवाला कहा, “OpenAI के साथ upGrad की यह साझेदारी भारत की वर्कफोर्स में AI स्किल्स को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। असली बदलाव तब आता है जब अवसर और महत्वाकांक्षा साथ मिलते हैं। यह हमारे छात्रों को एडवांस AI टूल्स तक सीधी पहुंच देने की पहल है। जितना ज्यादा हम बड़े स्तर पर क्षमताओं में निवेश करेंगे, उतनी ही तेज़ी से भारत टैलेंट सप्लायर से प्रोडक्ट और इनोवेशन हब की ओर बढ़ेगा।”

यह घोषणा भारत के ‘AI for All’ विज़न के प्रति upGrad की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। OpenAI की वैश्विक रिसर्च और टेक्नोलॉजी को upGrad की परिणाम-केंद्रित शिक्षण पद्धति के साथ जोड़कर, यह साझेदारी देशभर के छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए उच्च-स्तरीय AI शिक्षा को अधिक सुलभ बना रही है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities