बास्टियन हॉस्पिटैलिटी (Bastian Hospitality) ने मुंबई के Juhu में शहर का पहला समर्पित बीच क्लब लॉन्च किया है, जो लक्ज़री लाइफस्टाइल और डे-टाइम अनुभवों का नया मानक स्थापित करता है। इस पहल का नेतृत्व रंजीत बिंद्रा (Ranjit Bindra) और शिल्पा शेट्टी कर रहे हैं।
यूरोपीय तटीय सौंदर्य से प्रेरित इस स्पेस को मीनल चोपड़ा ने डिजाइन किया है। डिजाइन में Ibiza, Mykonos और Saint-Tropez की बीच संस्कृति से प्रेरणा लेते हुए खुला लेआउट, प्राकृतिक रोशनी और समुद्र के दृश्य को प्रमुखता दी गई है।
कंपनी के अनुसार, यह बीच क्लब केवल भोजन या नाइटलाइफ तक सीमित नहीं है, बल्कि दिनभर के क्यूरेटेड अनुभव, प्रीमियम क्यूज़ीन, संगीत और वेलनेस को एक साथ लाने का प्रयास है। परियोजना का उद्देश्य मुंबई में समुद्रतटीय जीवनशैली को एक नए आयाम के साथ प्रस्तुत करना है, जहां मेहमान दिन से रात तक समग्र अनुभव का आनंद ले सकें।
इस पहल के साथ बैस्टियन हॉस्पिटैलिटी (Bastian Hospitality) अपने पारंपरिक रेस्टोरेंट फॉर्मेट से आगे बढ़ते हुए एक व्यापक लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन मॉडल की ओर कदम बढ़ा रहा है। कंपनी के पोर्टफोलियो में ब्लोंडी, अम्माकाई और रिवेरा जैसे प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं।
नए बीच क्लब को शहर में लक्ज़री लीजर और बीचफ्रंट एंटरटेनमेंट के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की योजना है, जो मुंबई की विकसित होती लाइफस्टाइल संस्कृति को वैश्विक अनुभवों से जोड़ता है।