Carvel ने दिल्ली-NCR में बढ़ाई अपनी मौजूदगी

Carvel ने दिल्ली-NCR में बढ़ाई अपनी मौजूदगी

Carvel ने दिल्ली-NCR में बढ़ाई अपनी मौजूदगी
अमेरिकी सॉफ्ट-सर्व आइसक्रीम ब्रांड Carvel ने दिल्ली के DLF Promenade में अपना नया आउटलेट लॉन्च कर राजधानी में अपनी तीसरी लोकेशन शुरू की। ब्रांड भारत में अपने विस्तार को तेज करते हुए आने वाले वर्षों में देशभर में 100 स्टोर खोलने की योजना बना रहा है।

अमेरिका की प्रतिष्ठित सॉफ्ट-सर्व आइसक्रीम ब्रांड कावल (Carvel) ने भारत में अपने विस्तार को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली के डीएलएफ प्रोमेनेड (DLF Promenade) में नया आउटलेट लॉन्च किया है। इस नए स्टोर के साथ राजधानी में ब्रांड की यह तीसरी लोकेशन बन गई है।

करीब 200 वर्गफुट में फैला यह आउटलेट दिल्ली-NCR में ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत करेगा। इससे पहले Carvel के स्टोर कनॉट प्लेस (Connaught Place) और एलान मिरेकल मॉल (Elan Miracle Mall) में मौजूद हैं, जहां ग्राहकों को सॉफ्ट-सर्व डेज़र्ट का खास अनुभव मिल रहा है।

वर्ष 1934 में टॉम कारवेल (Tom Carvel) द्वारा स्थापित Carvel को “Inventors of Soft Serve” के रूप में जाना जाता है। 90 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ यह ब्रांड अपने गाढ़े और क्रीमी सॉफ्ट-सर्व आइसक्रीम के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है, जो नॉस्टैल्जिया और उत्सव की भावना को आधुनिक अंदाज में पेश करता है।

ब्रांड भारत में अपने ग्लोबल फेवरेट्स जैसे फ्लाइंग सौसर (Flying Saucers), शेक (Shakes), कार्वेलेंच  (Carvelanches) और डैशर्स (Dashers) के साथ-साथ भारत के लिए खास बनाए गए फ्लेवर्स भी पेश कर रहा है। इनमें बनोफी पाई डैशर(Banoffee Pie Dasher), इंडियन फिल्टर कॉफी डैशर(Indian Filter Coffee Dasher) , कारमेल ब्लिस कार्वेलेंच (Caramel Bliss Carvelanche), पेरिस सैंडविच(Paris Sandwich), माचा डिप सॉफ्ट सर्व(Matcha Dip Soft Serve) और स्ट्रॉबेरी चीज़केक संडे (Strawberry Cheesecake Sundae) जैसे विकल्प शामिल हैं, जो ग्लोबल स्वाद और स्थानीय पसंद का अनूठा मेल पेश करते हैं।

यह नया स्टोर एक आकर्षक “grab-and-go” डेस्टिनेशन के रूप में डिजाइन किया गया है, जहां शॉपर्स, परिवार और युवा ग्राहक जल्दी और स्वादिष्ट डेज़र्ट का आनंद ले सकते हैं।

Carvel ने अगस्त 2025 में भारत में प्रवेश किया था और इसके लिए Unify Foodworks के साथ साझेदारी की है, जो भारत में वैश्विक फूड ब्रांड्स को स्थानीय स्वाद और मजबूत ऑपरेशनल मॉडल के साथ पेश करने पर काम करती है।

स्टीवन यांग (Steven Yang), सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (APAC), GoTo Foods ने कहा कि भारत में Carvel को मिल रहा उत्साहजनक रिस्पॉन्स ब्रांड के लिए प्रेरणादायक है। वहीं सुमेर सेठी (Sumer Sethi) ने बताया कि दिल्ली में नए स्टोर के साथ ब्रांड को एक बड़े और अनुभव-केंद्रित ग्राहक वर्ग से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

तेजी से बढ़ते अपने स्टोर नेटवर्क के साथ Carvel भारत में एक लोकप्रिय डेज़र्ट डेस्टिनेशन के रूप में खुद को स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में देशभर में 100 स्टोर खोलने की योजना बना रहा है।

 

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities