भारत का सबसे बड़ा ऑमनचैनल बबल टी और कोरियन स्ट्रीट फूड ब्रांड बोबा भाई (Boba Bhai) ने जयपुर में अपने दो नए आउटलेट्स लॉन्च किए हैं, जो मालवीय नगर और राजा पार्क में स्थित हैं। यह ब्रांड के राजस्थान और उत्तर भारत में विस्तार को और मजबूत करता है, अब इसके देशभर में कुल 89 स्टोर हो गए हैं।
नए आउटलेट्स में Boba Bhai का सिग्नेचर मेन्यू मिलेगा, जिसमें कोरियन, जापानी और ताइवानीज़ फ्लेवर्स को भारतीय ट्विस्ट के साथ पेश किया गया है। बेवरेज मेन्यू में टैरो लावा बबल टी, जापानी माच्छा बबल टी, क्लासिक कोल्ड कॉफी विद बोबा और फ्रूट कूलर्स शामिल हैं। फूड मेन्यू में हनी श्रीराचा वेगी बर्गर, कोरियन BBQ पनीर बर्गर, कोरियन BBQ फ्राइड चिकन बर्गर और हनी श्रीराचा फ्राइड चिकन बर्गर जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।
बोबा भाई (Boba Bhai) के संस्थापक ध्रुव कोहली i ने कहा, “जयपुर एक ऐसी शहर है जो परंपरा और आधुनिक स्वाद का मिश्रण है। राजस्थान में अपनी उपस्थिति बढ़ाना हमारे लिए रोमांचक है। पिंक सिटी के लोग बोल्ड फ्लेवर्स और नए अनुभवों की सराहना करते हैं, और हम उन्हें कोरियन स्ट्रीट फूड, जापानी और ताइवानीज़ स्टाइल बबल टी और फ्यूजन फेवरेट्स पेश करने के लिए उत्साहित हैं।”
वर्ष 2023 में लॉन्च होने के बाद से तेजी से विस्तार कर रहा बोबा भाई (Boba Bhai) अब भारत में लगभग 90 आउटलेट्स चला रहा है। इस महीने दिल्ली में भी ब्रांड चार नए आउटलेट्स खोलने की योजना बना रहा है, जो इसके QSR सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ को बनाए रखेगा।