IHG का Garner ब्रांड 100 होटलों के पार, भारत में भी विस्तार की शुरुआत

IHG का Garner ब्रांड 100 होटलों के पार, भारत में भी विस्तार की शुरुआत

IHG का Garner ब्रांड 100 होटलों के पार, भारत में भी विस्तार की शुरुआत
आईएचजी का गार्नर होटल ब्रांड लॉन्च के बाद तेजी से बढ़ते हुए 100 होटलों के आंकड़े तक पहुंच गया है। भारत सहित कई बाजारों में इसका विस्तार मिडस्केल और किफायती स्टे की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

हॉस्पिटैलिटी कंपनी आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (IHG Hotels & Resorts) ने घोषणा की है कि उसका मिडस्केल कन्वर्ज़न ब्रांड Garner Hotels अगस्त 2023 में लॉन्च के बाद अब दुनियाभर में 100 ऑपरेशनल होटलों तक पहुंच गया है। कंपनी के पोर्टफोलियो में यह सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बन गया है।

गार्नर होटल (Garner Hotels) का यह विस्तार कन्वर्ज़न-आधारित होटल मॉडल की बढ़ती मांग को दर्शाता है, जो होटल मालिकों को कम लागत और तेज़ डेवलपमेंट का विकल्प देता है। वर्तमान में ब्रांड के पास वैश्विक स्तर पर लगभग 80 अतिरिक्त होटलों की पाइपलाइन है, जिससे इसके और विस्तार की संभावना है।

भारत में भी गार्नर होटल (Garner Hotels) ने अपनी शुरुआती मौजूदगी दर्ज कराई है, जहां इटावा, Kathua, भिवाड़ी और कच्छ जैसे शहरों में पांच प्रॉपर्टीज साइन की जा चुकी हैं। यह विस्तार उभरते बिजनेस हब और सेकेंडरी शहरों में मिडस्केल होटलों की बढ़ती मांग के अनुरूप है।

वैश्विक स्तर पर गार्नर होटल (Garner Hotels) 12 देशों में मौजूद या पाइपलाइन में है। इसका मॉडल कम लागत, सरल डिजाइन और तेज़ ओपनिंग टाइमलाइन पर आधारित है, जिससे कुछ प्रॉपर्टीज एक महीने के भीतर ही ऑपरेशनल हो गईं।

आईएचजी (IHG) के अनुसार, भारत मिडस्केल हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट के लिए एक प्रमुख बाजार बनकर उभर रहा है, जहां किफायती और स्टैंडर्डाइज्ड स्टे की मांग तेजी से बढ़ रही है। गार्नर (Garner) का विस्तार इसी मांग को पूरा करने और कंपनी के पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities