क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) ब्रांड बर्गर सिंह (Burger Singh) ने अपने सीरीज B फंडिंग राउंड में 82 करोड़ रुपये जुटाए हैं, कंपनी का मूल्यांकन 520 करोड़ रुपये पर हुआ है। इस राउंड का नेतृत्व आर्टल एशिया पीटीई लिमिटेड (Artal Asia Pte Ltd) ने किया, जबकि नेगेन अनडिस्कवर्ड वैल्यू फंड (Negen Undiscovered Value Fund) और ऑरम राइजिंग इंडिया फंड (Aurum Rising India Fund) समेत अन्य निवेशकों ने भी भाग लिया।
कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल फ्रैंचाइज़ी-फर्स्ट विस्तार रणनीति को मजबूत करने के लिए करेगी, जिसमें ऑपरेशन, सप्लाई चैन, स्टोर डिजाइन, प्रशिक्षण और टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन शामिल हैं। Burger Singh वर्तमान में 200 से अधिक आउटलेट्स चला रही है और इसका फ्रैंचाइज़ी नेटवर्क मेट्रो और उभरते शहरों में फैला हुआ है।
कंपनी ने भारतीय स्वाद और किफायती मूल्य रणनीति के जरिए खुद को अलग स्थापित किया है, जिसमें निक्कू सिंह, उड़ता पंजाब 2.0, चुरमुर पांडे और बन्टी पप्पेह द आलू जैसी लोकप्रिय डिशेज शामिल हैं।
कंपनी के संस्थापक और सीईओ, कबीर जीत सिंह के अनुसार, बर्गर सिंह फ्रैंचाइज़ी ऑपरेटर्स को संरचित और मानकीकृत प्लेटफॉर्म देने पर काम कर रहा है, ताकि रेस्टोरेंट व्यवसाय बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके। यह कदम इंडियन क्यूएसआर सेक्टर में फ्रैंचाइज़ी-आधारित और एसेट-लाइट विस्तार रणनीति की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाता है