NVIDIA ने CoreWeave में 2 अरब डॉलर का निवेश किया

NVIDIA ने CoreWeave में 2 अरब डॉलर का निवेश किया

NVIDIA ने CoreWeave में 2 अरब डॉलर का निवेश किया
एनविडिया ने एआई  क्लाउड-कंप्यूटिंग कंपनी कोरवेव  में 2 अरब डॉलर का निवेश किया है, ताकि एआई  इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और बढ़ती कंप्यूटिंग मांग को पूरा किया जा सके।

टेक दिग्गज एनविडिया (NVIDIA)  ने एआई क्लाउड-कंप्यूटिंग कंपनी CoreWeave में 2 अरब अमेरिकी डॉलर के इक्विटी निवेश की घोषणा की है। यह कदम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में तेजी से बढ़ रहे इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश और विशेष रूप से “AI फैक्ट्रियों” के निर्माण को गति देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

इस समझौते के तहत एनविडिया, कोरवेव (CoreWeave)  में क्लास A कॉमन स्टॉक का अधिग्रहण करेगा और दोनों कंपनियों के बीच तकनीकी एवं व्यावसायिक साझेदारी को और गहरा किया जाएगा। कोरवेव (CoreWeave) ने वर्ष 2030 तक 5 गीगावॉट से अधिक कंप्यूटिंग क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, ताकि बढ़ती AI वर्कलोड मांग को पूरा किया जा सके।

एनविडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग ने कहा, “एआई  अपने अगले चरण में प्रवेश कर चुका है और यह मानव इतिहास में सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण को प्रेरित कर रहा है। कोरवेव (CoreWeave) की एआई-केंद्रित डेटा सेंटर्स बनाने की विशेषज्ञता और उनकी कार्यक्षमता को उद्योग में व्यापक रूप से सराहा जाता है।”

यह साझेदारी पूंजी निवेश, प्रोडक्ट इंटीग्रेशन और हार्डवेयर व क्लाउड सेवाओं की भविष्य की मांग में साझा भागीदारी को एक साथ जोड़ती है। इसके तहत एनविडिया (NVIDIA), कोरवेव (CoreWeave) को भूमि, बिजली सप्लाई और डेटा सेंटर सुविधाएं सुरक्षित करने में सहायता करेगा, जबकि कोरवेव (CoreWeave) के सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का परीक्षण और वैलिडेशन किया जाएगा ताकि बेहतर इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित हो सके।

कोरवेव (CoreWeave) अपनी इंफ्रास्ट्रक्चर स्टैक में NVIDIA के कई हार्डवेयर जेनरेशन तैनात करने की योजना बना रहा है। साथ ही, इस सहयोग का उद्देश्य कोरवेव  (CoreWeave) के सॉफ्टवेयर को वैश्विक क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स और एंटरप्राइज ग्राहकों तक पहुंचाना भी है।

यह डील इंडस्ट्री में उभर रहे “कैपिटल-प्लस-कंप्यूट” मॉडल को दर्शाती है, जहां टेक कंपनियां क्लाउड ऑपरेटर्स या एआई AI डेवलपर्स में निवेश कर दीर्घकालिक तकनीकी साझेदारी और कंप्यूटिंग क्षमता तक सुनिश्चित पहुंच बनाती हैं।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities