Lexus ES 350h की बुकिंग शुरू, शुरुआती कीमत 66.10 लाख रुपये

Lexus ES 350h की बुकिंग शुरू, शुरुआती कीमत 66.10 लाख रुपये

Lexus ES 350h की बुकिंग शुरू, शुरुआती कीमत 66.10 लाख रुपये
नए Lexus ES 350h हाइब्रिड सेडान को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 66.10 लाख रुपयेहै।

लेक्सस इंडिया (Lexus India) ने अपनी नई आठवीं पीढ़ी की ES सेडान के सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वर्जन ES 350h की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी के अनुसार, नया मॉडल हाल ही में लॉन्च किए गए ES 500e के साथ Lexus के इलेक्ट्रिफाइड पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इसे कंपनी की कार्बन न्यूट्रैलिटी की दिशा में मल्टी-पाथवे रणनीति के तहत पेश किया गया है।

1989 में Lexus LS के साथ पहली बार पेश की गई ES सेडान अब तक 80 से अधिक देशों में बेची जा चुकी है और लंबे समय से भारत में भी Lexus के पोर्टफोलियो का हिस्सा रही है। नई ES 350h का उत्पादन भारत में ही किया जाएगा। यह मॉडल ES 500e के साथ अपने प्लेटफॉर्म और डिजाइन अप्रोच को साझा करता है।

नई ES 350h को Lexus की अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिफाइड रेंज के प्रमुख मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। आठवीं पीढ़ी की यह सेडान हाइब्रिड (HEV) और बैटरी इलेक्ट्रिक (BEV) पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। पिछले मॉडल की तुलना में नई ES 350h का व्हीलबेस लंबा, बॉडी अधिक चौड़ी और ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा है, जिससे केबिन में अधिक स्पेस मिलता है।

डिजाइन की बात करें तो कार में L-शेप्ड लाइटिंग एलिमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक डोर लैच रिलीज के साथ Safe Exit Assist दिया गया है। ग्राहक कार को छह एक्सटीरियर कलर और दो इंटीरियर कलर ऑप्शंस में चुन सकते हैं। केबिन में 14-इंच टचस्क्रीन के साथ लेटेस्ट Lexus Interface, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ड्राइवर-केंद्रित Tazuna कॉकपिट लेआउट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसमें “Responsive Hidden Switches” फीचर भी मिलता है, जिसे इस सेगमेंट में पहली बार पेश किया गया है।

पावरट्रेन के तौर पर ES 350h में 2.5-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ नया eAxle और इंटीग्रेटेड Power Control Unit दिया गया है। इसमें नई लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे परफॉर्मेंस, फ्यूल एफिशिएंसी और शांत ड्राइविंग अनुभव के बीच संतुलन बनाने के लिए विकसित किया गया है।

सेफ्टी के लिए कार में लेटेस्ट Lexus Safety System+ दिया गया है। इसमें अपग्रेडेड Pre-Collision System, All-Speed Dynamic Radar Cruise Control और Lane Tracing Assist शामिल हैं। टॉप Luxury वेरिएंट में Drive Monitor फीचर भी उपलब्ध है। इसके अलावा, Lexus Connected ऐप के जरिए फ्यूल लेवल और ड्राइविंग रेंज की रिमोट मॉनिटरिंग, क्लाइमेट प्री-कंडीशनिंग, लाइव व्हीकल ट्रैकिंग और इंटीग्रेटेड इमरजेंसी कॉल जैसी कनेक्टेड कार सुविधाएं मिलती हैं।

ओनरशिप के लिहाज से Lexus India ES 350h के साथ पांच साल की रोडसाइड असिस्टेंस, कार और हाइब्रिड बैटरी पर आठ साल या 2,00,000 किलोमीटर की वारंटी, Assured Buy Back Program और तीन से आठ साल तक के Lexus Luxury Care सर्विस पैकेज दे रही है।

नई Lexus ES 350h को दो वेरिएंट्स Exquisite और Luxury में पेश किया गया है। इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 66,10,000 और 71,80,000 है। ग्राहक Lexus Guest Experience Centres या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities