Piaggio ने पुडुचेरी में लॉन्च किया स्वैपेबल बैटरी वाला Apé E-City SWAP

Piaggio ने पुडुचेरी में लॉन्च किया स्वैपेबल बैटरी वाला Apé E-City SWAP

Piaggio ने पुडुचेरी में लॉन्च किया स्वैपेबल बैटरी वाला Apé E-City SWAP
पियाजियो ने पुडुचेरी में 2.65 लाख रुपये की कीमत वाला Apé E-City SWAP इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन लॉन्च किया है, जो बैटरी स्वैपिंग तकनीक और करीब 110 किमी की रेंज के साथ आता है।

पियाजियो व्हीकल्स (Piaggio Vehicles) ने स्वैपेबल बैटरी तकनीक से लैस अपने इलेक्ट्रिक कमर्शियल तिपहिया वाहन Apé E-City SWAP को पुडुचेरी के रिटेल बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन की एक्स-शोरूम कीमत 2.65 लाख रुपये तय की है। इस लॉन्च के साथ कंपनी का लक्ष्य क्षेत्रीय स्तर पर जीरो-एमिशन कमर्शियल मोबिलिटी समाधानों को बढ़ावा देना है।

एप ई-सिटी स्वैप (Apé E-City SWAP) को एनर्जी प्रोवाइडर, इंडोफास्ट एनर्जी (Indofast Energy) के साथ साझेदारी में पेश किया गया है। इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक का उपयोग किया गया है, जिसे स्वैपिंग स्टेशनों पर आसानी से बदला जा सकता है। इससे वाहन के चार्जिंग समय को कम करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने में मदद मिलती है। इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन में 7.4 kW का पीक पावर और 32 Nm का पीक टॉर्क मिलता है, जबकि एक बैटरी साइकिल में यह करीब 110 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। वाहन में लॉजिस्टिक्स ट्रैकिंग और फ्लीट ऑपरेशंस मैनेजमेंट के लिए इंटीग्रेटेड 4G टेलीमैटिक्स भी दिया गया है।

लॉन्च के साथ क्षेत्रीय अधिकृत डीलर Future Automobiles ने ‘EV Everywhere’ नाम से एक स्थानीय फ्लीट ऑपरेशंस सर्विस भी शुरू की है। इस रेंटल सेवा के तहत शुरुआती चरण में 20 Apé E-City SWAP इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर तैनात किए गए हैं, जो शहरी परिवहन जरूरतों को पूरा करेंगे।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities