Pocket FM ने पूर्व मेटा एआई वैज्ञानिक वासु शर्मा को हेड ऑफ एआई नियुक्त किया

Pocket FM ने पूर्व मेटा एआई वैज्ञानिक वासु शर्मा को हेड ऑफ एआई नियुक्त किया

Pocket FM ने पूर्व मेटा एआई वैज्ञानिक वासु शर्मा को हेड ऑफ एआई नियुक्त किया
ऑडियो स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम ने वासु शर्मा को हेड ऑफ एआई के रूप में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ कंपनी ने अपनी एआई नेतृत्व टीम को और मजबूत किया है।


शर्मा इससे पहले मेटा के फेसबुक एआई रिसर्च (FAIR) डिविजन में कार्यरत थे, जहां उन्होंने मल्टीमॉडल और लार्ज लैंग्वेज मॉडल से जुड़े कई प्रमुख कार्यक्रमों पर काम किया। इनमें लामा (Llama), कैमेलियन (Chameleon), मैविल (MaVIL) और कई ऑडियो-वीडियो फाउंडेशन मॉडल शामिल हैं।

वैश्विक स्तर पर तेज़ी से विस्तार कर रही ऑडियो स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम ने वासु शर्मा को हेड ऑफ एआई के रूप में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ कंपनी ने अपनी एआई नेतृत्व टीम को और मजबूत किया है। शर्मा, पॉकेट एफएम के, को-फाउंडर प्रतीक दीक्षित को रिपोर्ट करेंगे और नैरेटिव जेनरेशन, प्रोडक्शन इंटेलिजेंस तथा बड़े पैमाने पर कंटेंट लोकलाइज़ेशन से जुड़े एआई अनुसंधान और व्यावहारिक नवाचारों का नेतृत्व करेंगे।

उनकी भूमिका में पॉकेट एफएम के स्वामित्व वाले लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स को आगे बढ़ाना और प्लेटफॉर्म पर लेखकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले एआई को-पायलट को और सशक्त बनाना शामिल है। इसका उद्देश्य कंटेंट निर्माण चक्र को तेज़ करना, रचनात्मक प्रक्रियाओं को अधिक कुशल बनाना और वैश्विक बाज़ारों के लिए सामग्री को बेहतर ढंग से अनुकूलित करना है।

वासु शर्मा इससे पहले मेटा के फेसबुक एआई रिसर्च डिवीजन में कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने मल्टीमॉडल और लार्ज लैंग्वेज मॉडल से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे Llama, Chameleon, MaVIL और विभिन्न ऑडियो-वीडियो फाउंडेशन मॉडल्स में योगदान दिया। उन्होंने प्रमुख वैश्विक सम्मेलनों में 90 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, जिन्हें अब तक 10,000 से ज्यादा बार उद्धृत किया जा चुका है। इससे मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनियों में मजबूत और टिकाऊ तकनीकी क्षमताओं पर निवेशकों की बढ़ती नजर के बीच, पॉकेट एफएम के इंजीनियरिंग नेतृत्व को अकादमिक मजबूती भी मिलती है।

अपने नए दायित्व को लेकर वासु शर्मा ने कहा “मेरा फोकस पॉकेट एलएलएम्स को और आगे बढ़ाने और एआई को-पायलट को दुनिया भर के लेखकों के लिए एक निर्णायक रचनात्मक सहायक के रूप में विकसित करने पर होगा। इससे लेखक अधिक समृद्ध कथानक गढ़ सकेंगे, कहानी की आवाज़ और भावनात्मक लय को बनाए रख पाएंगे और सांस्कृतिक सटीकता के साथ कहानियों का स्थानीयकरण कर सकेंगे। हमारा अंतिम उद्देश्य एआई की शक्ति और मानव रचनात्मकता के सहयोग से नई पीढ़ी की बौद्धिक संपदाओं को जन्म देना है।”

पॉकेट एफएम का एआई रोडमैप उसकी मोनेटाइजेशन रणनीति से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। कंपनी विभिन्न बाजारों में सफल कहानी प्रारूपों को स्केल करने के साथ-साथ लागत दक्षता बनाए रखने पर काम कर रही है। विचार-मंथन, संपादन और स्थानीयकरण की कुछ प्रक्रियाओं को स्वचालित करने से रचनात्मक स्वामित्व से समझौता किए बिना मार्जिन में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

पॉकेट एफएम के, को- फाउंडर प्रतीक दीक्षित ने कहा “वासु अपने साथ विश्व-स्तरीय एआई रिसर्च का अनुभव लेकर आए हैं। मल्टीमॉडल और लॉन्ग-फॉर्म लैंग्वेज मॉडल्स में उनकी विशेषज्ञता हमारे ‘क्रिएटर-फर्स्ट एआई’ विज़न को तेज़ी से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे हमें कहानियों को सटीकता और बड़े पैमाने पर वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की क्षमता और मजबूत होगी।”

दुनिया भर में 250 मिलियन से अधिक श्रोताओं और 3 लाख से ज्यादा लेखकों के क्रिएटर इकोसिस्टम के साथ पॉकेट एफएम एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपनी दीर्घकालिक विकास रणनीति और फंडिंग नैरेटिव का एक केंद्रीय स्तंभ बनाकर आगे बढ़ रहा है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities