उच्च शिक्षा को बढ़ावा: यूके की 3 यूनिवर्सिटीज को भारत में कैंपस खोलने की मिली मंजूरी

उच्च शिक्षा को बढ़ावा: यूके की 3 यूनिवर्सिटीज को भारत में कैंपस खोलने की मिली मंजूरी

उच्च शिक्षा को बढ़ावा: यूके की 3 यूनिवर्सिटीज को भारत में कैंपस खोलने की मिली मंजूरी
मंत्रालय का बयान: इन यूनिवर्सिटीज के कैंपस गुजरात की गिफ्ट सिटी में स्थापित किए जाएंगे, जिससे भारतीय शिक्षा को वैश्विक स्तर का आयाम मिलेगा।


ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इंग्लैंड की तीन यूनिवर्सिटीज भी गिफ्ट सिटी, गुजरात में अपने कैंपस शुरू करेंगी। शिक्षा मंत्रालय शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के मिशन पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है और विदेशी संस्थानों के साथ निरंतर संवाद में है। बता दें कि अभी तक 19 विदेशी यूनिवर्सिटीज को भारत में अपने कैंपस स्थापित करने की अनुमति मिल चुकी है, जिनमें से 3 कैंपस पहले ही चालू हैं।

दिल्ली में सोमवार को 'Study in India Edu-Diplomatic Conclave 2026' का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव में शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी, 50 से अधिक देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और विभिन्न देशों के दूतावासों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “भारत गुणवत्ता, नवाचार और किफायती शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। इसी कारण शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण तेजी से प्रगति कर रहा है। भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी एक प्रमुख केंद्र बन रहा है और नवाचार (Innovation) पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।”

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और ‘स्टडी इन इंडिया’ पहल के माध्यम से छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए वैश्विक विकल्पों में लगातार वृद्धि हो रही है।

कार्यक्रम में ंमौजूद उच्च शिक्षा सचिव डॉ. विनीत जोशी ने कहा कि कई विदेशी यूनिवर्सिटीज के साथ जॉइंट और ड्यूल ट्विनिंग प्रोग्राम्स के लिए समझौते किए गए हैं, जिससे भारतीय छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाई और शोध के अवसर मिलेंगे।

विदेशी यूनिवर्सिटीज और उनके कैंपस 

गिफ्ट सिटी, गुजरात में क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट, कोवेट्री यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ सरे (यूके) के कैंपस स्थापित होंगे, लिवरपूल यूनिवर्सिटी (यूके) का बेंगलुरु कैंपस अगस्त 2026 से शैक्षणिक सत्र शुरू करेगा, इसके अलावा, अबरदीन यूनिवर्सिटी, यॉर्क यूनिवर्सिटी (यूके), इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, शिकागो (USA), यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, पर्थ और इटली का एक प्रतिष्ठित डिजाइन इंस्टिट्यूट भी मुंबई में कैंपस खोलेगा।

मुख्य रूप से यह कैंपस छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और अनुसंधान के अवसर और नई संभावनाओं के साथ-साथ वैश्विक अनुभव प्रदान करेंगे।

कनाडा की यूनिवर्सिटीज के साथ बातचीत

शिक्षा मंत्रालय कनाडा की प्रमुख यूनिवर्सिटीज के साथ भी बातचीत कर रहा है। निकट भविष्य में कनाडा की यूनिवर्सिटीज के कैंपस भारत में शुरू होने की संभावना है, जिससे छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए और अधिक विकल्प खुलेंगे।

शिक्षा में अंतरराष्ट्रीयकरण की पहल

इस पहल से भारत के उच्च शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और वैश्विक संपर्क बढ़ेंगे। विदेशी यूनिवर्सिटीज के कैंपस छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा, अनुसंधान और सीखने के नए अवसर प्रदान करेंगे। शिक्षा मंत्रालय का उद्देश्य है कि भारत शिक्षा का वैश्विक केंद्र बने और छात्र, शोधकर्ता और संस्थान इन पहलों से लाभान्वित हों।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities