True Balance ने लेंडिंग विस्तार के लिए जुटाए 10 मिलियन डॉलर

True Balance ने लेंडिंग विस्तार के लिए जुटाए 10 मिलियन डॉलर

True Balance ने लेंडिंग विस्तार के लिए जुटाए 10 मिलियन डॉलर
ट्रू बैलेंस ने नॉर्थ आर्क कैपिटल सहित निवेशकों से 10 मिलियन डॉलर की डेब्ट फंडिंग जुटाई है। यह फंड कंपनी की एनबीएफसी  इकाई ट्रू क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के जरिए लेंडिंग बिज़नेस के विस्तार और नए लोन प्रोडक्ट्स लॉन्च करने में उपयोग किया जाएगा।

फिनटेक प्लेटफॉर्म ट्रू बैलेंस (True Balance) ने निवेशकों के एक समूह से 10 मिलियन डॉलर की डेब्ट फंडिंग जुटाई है, जिसमें नॉर्थ आर्क कैपिटल (Northern Arc Capital)  भी शामिल है। यह फंड कंपनी के लेंडिंग बिज़नेस के विस्तार और नए लोन प्रोडक्ट्स लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। 

2014 में स्थापित ट्रू बैलेंस (True Balance)  भारत में अंडरबैंक्ड और नए क्रेडिट उपयोगकर्ताओं को वित्तीय सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करता है। प्लेटफॉर्म पर कैश लोन, लेवल-अप लोन, ईएमआई विकल्प, पे-लेटर सेवाएं, यूटिलिटी बिल भुगतान और मोबाइल रिचार्ज जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कंपनी की NBFC इकाई True Credits Pvt Ltd के माध्यम से चालू वित्त वर्ष में अब तक 30 मिलियन डॉलर से अधिक के लोन वितरित किए जा चुके हैं। नई फंडिंग से कंपनी अपने लेंडिंग ऑपरेशंस को और मजबूत करने और अधिक ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने की योजना बना रही है।

ट्रू बैलेंस (True Balance) का संचालन बैलेंसहीरो इंडिया (Balancehero India) द्वारा किया जाता है, जो दक्षिण कोरिया की कंपनी बैलेंसहीरो (Balancehero) की भारतीय इकाई है। यह प्लेटफॉर्म डिजिटल फाइनेंशियल सेवाओं जैसे बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और लेंडिंग प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता है।

अब तक ट्रू बैलेंस (True Balance) ने इक्विटी और डेब्ट के मिश्रण के जरिए लगभग 150 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। कंपनी का पिछला 28 मिलियन डॉलर का फंडिंग राउंड करीब तीन साल पहले सॉफ्टबैंक  और Daesung Private Equity के नेतृत्व में हुआ था। 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities