युवा संगम का नया चरण शुरू, युवाओं को भारत की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने की पहल

युवा संगम का नया चरण शुरू, युवाओं को भारत की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने की पहल

युवा संगम का नया चरण शुरू, युवाओं को भारत की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने की पहल
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने युवा संगम कार्यक्रम के छठे चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। यह कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत चलाया जा रहा है। मंत्रालय ने देशभर के युवाओं से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।


युवा संगम कार्यक्रम के छठे चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, यह कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत चलाया जा रहा है। मंत्रालय ने देशभर के युवाओं से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है, ताकि वे भारत की विविध संस्कृति और परंपराओं को करीब से जान सकें।

देश के युवाओं को जोड़ने की पहल

दरअसल, युवा संगम एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें एक राज्य के युवाओं को दूसरे राज्य में जाने का मौका मिलता है। वहां जाकर वे उस राज्य की संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन, विकास कार्य और शिक्षा व्यवस्था को करीब से देख सकते हैं। इसका उद्देश्य यह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों के युवा एक-दूसरे को समझें और आपस में जुड़ें, जिससे विविधता में एकता की भावना मजबूत हो सके।

18 से 30 साल के युवाओं के लिए मौका

इस कार्यक्रम के लिए 18 से 30 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। चाहे आप कॉलेज के छात्र हों, एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) या नेहरू युवा केंद्र से जुड़े हों, या फिर युवा पेशेवर हों, सभी को इसमें भाग लेने का अवसर दिया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

युवाओं में बढ़ता उत्साह

पिछले यानी पांचवें चरण में 46,000 से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इससे साफ होता है कि युवाओं के बीच इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। वर्ष 2022 में पायलट चरण से इसकी शुरुआत हुई थी और अब तक 6,000 से अधिक युवा अलग-अलग राज्यों का दौरा कर नए अनुभव लेकर लौट चुके हैं।

22 संस्थान बने नोडल केंद्र

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार इस बार देश के 22 बड़े उच्च शिक्षण संस्थानों को नोडल संस्थान बनाया गया है। चुने गए प्रतिभागियों को अपने जोड़ीदार राज्य में 5 से 7 दिनों के शैक्षणिक और सांस्कृतिक दौरे पर भेजा जाएगा, जहां वे वहां की खासियतों को करीब से समझ पाएंगे।

पर्यटन से प्रौद्योगिकी तक सीखने का मौका

इस दौरान प्रतिभागी वहां की ऐतिहासिक जगहों का दौरा करेंगे, स्थानीय लोगों से मिलेंगे, विकास परियोजनाओं को समझेंगे और तकनीकी संस्थानों को भी देखेंगे। इससे उन्हें उस राज्य की जीवनशैली और विकास मॉडल के बारे में जानकारी मिलेगी।

पांच विषयों पर आधारित कार्यक्रम

पूरा कार्यक्रम पांच मुख्य विषयों पर आधारित है, पर्यटन, परंपरा, प्रगति, पारस्परिक संपर्क और प्रौद्योगिकी। इसका उद्देश्य केवल यात्रा कराना नहीं है, बल्कि युवाओं को उस राज्य की असली तस्वीर दिखाना और वहां की संस्कृति व विकास को समझने का अवसर देना है।

भारत को करीब से जानने का अवसर

इस तरह युवा संगम केवल एक भ्रमण या टूर नहीं है, बल्कि देश को करीब से जानने और महसूस करने का एक खास अवसर है। जो युवा भारत को समझना चाहते हैं, नए लोगों से जुड़ना चाहते हैं और अलग-अलग संस्कृतियों का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए यह कार्यक्रम एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities