BYD ने पेश की दूसरी पीढ़ी की Blade Battery, 5 मिनट में 70% चार्ज

BYD ने पेश की दूसरी पीढ़ी की Blade Battery, 5 मिनट में 70% चार्ज

BYD ने पेश की दूसरी पीढ़ी की Blade Battery, 5 मिनट में 70% चार्ज
बीवाईडी ने दूसरी पीढ़ी की Blade Battery और फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की, जो केवल 5 मिनट में ईवी को 10% से 70% तक चार्ज करने में सक्षम है।

चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD ने 6 मार्च 2026 को Shenzhen में अपनी दूसरी पीढ़ी की Blade Battery और नई FLASH Charging Technology पेश की। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अब तक की सबसे तेज चार्जिंग स्पीड प्रदान करती है और यह 2020 में लॉन्च की गई पहली Blade Battery के बाद कंपनी की सबसे बड़ी बैटरी तकनीकी प्रगति है।

कंपनी के अनुसार नई बैटरी सिर्फ 5 मिनट में 10% से 70% तक और 9 मिनट में 97% तक चार्ज हो सकती है। इतना ही नहीं, बेहद ठंडे मौसम में भी इसका प्रदर्शन बेहतर रहता है। लगभग -30°C तापमान पर भी बैटरी को 20% से 97% तक चार्ज होने में कमरे के तापमान की तुलना में केवल तीन मिनट अधिक लगते हैं, जो ठंडे क्षेत्रों में ईवी उपयोगकर्ताओं की बड़ी समस्या को हल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वांग चुआनफू (Wang Chuanfu) ने कहा कि यह नई तकनीक इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग की दो प्रमुख चुनौतियों धीमी चार्जिंग स्पीड और ठंडे मौसम में बैटरी परफॉर्मेंस में गिरावट को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। उन्होंने बताया कि रेंज एंग्जायटी और सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर लंबी कतारें आज भी ईवी अपनाने में बड़ी बाधा हैं।

बैटरी डिजाइन में बड़ा बदलाव
बीवाईडी के अनुसार दूसरी पीढ़ी की Blade Battery लगभग छह वर्षों के शोध और विकास का परिणाम है। कंपनी ने इसमें “Lithium-Ion High-Speed Channel” नामक नई संरचना का उपयोग किया है, जो तेज चार्जिंग के दौरान बैटरी में बनने वाली गर्मी को कम करती है। इसके साथ Full-Spectrum Intelligent Thermal Management System भी जोड़ा गया है, जो अलग-अलग तापमान में बैटरी के प्रदर्शन को स्थिर बनाए रखता है।

नई बैटरी की एनर्जी डेंसिटी पहली पीढ़ी की तुलना में लगभग 5% अधिक बताई गई है और इसे चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से भी अधिक कड़े परीक्षणों से गुजरने का दावा किया गया है।

DENZA Z9GT में होगी पहली बार उपयोग

यह दूसरी पीढ़ी की Blade Battery सबसे पहले DENZA Z9GT में देखने को मिलेगी, जो BYD की प्रीमियम ब्रांड लाइन DENZA का हिस्सा है। कंपनी के अनुसार यह वाहन एक बार चार्ज होने पर 1,036 किमी तक की रेंज प्रदान कर सकता है।

1,500 kW का अल्ट्रा-फास्ट चार्जर

नई बैटरी के साथ BYD ने FLASH Charger भी पेश किया है, जो एक ही कनेक्टर से 1,500 kW तक की पावर आउटपुट दे सकता है। वर्तमान में अधिकांश फास्ट चार्जर 150 kW से 350 kW के बीच काम करते हैं, इसलिए यह तकनीक चार्जिंग स्पीड के मामले में बड़ा बदलाव ला सकती है।

ग्रिड पर दबाव कम करने के लिए कंपनी ने प्रत्येक FLASH स्टेशन के साथ ऑन-साइट बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम जोड़ने की योजना बनाई है। यह सिस्टम ग्रिड से धीरे-धीरे बिजली लेकर उसे स्टोर करेगा और वाहन जुड़ने पर तेजी से डिस्चार्ज करेगा।

20,000 FLASH चार्जिंग स्टेशन का लक्ष्य

BYD ने घोषणा की है कि वह 2026 के अंत तक चीन में 20,000 FLASH Charging Stations स्थापित करेगी। इसके बाद इस नेटवर्क का विस्तार वैश्विक स्तर पर भी किया जाएगा और ये स्टेशन सभी ब्रांड के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए खुले रहेंगे।

वर्ष 1995 में बैटरी निर्माता के रूप में स्थापित BYD आज दुनिया की सबसे बड़ी ईवी निर्माता कंपनियों में से एक है और यूरोप, दक्षिण-पूर्व एशिया तथा लैटिन अमेरिका सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी से विस्तार कर रही है। नई Blade Battery और FLASH Charging टेक्नॉलॉजी को कंपनी भविष्य की तेज, सुरक्षित और अधिक व्यावहारिक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम मान रही है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities