HENSOLDT Avionics के साथ मिलकर Ubifly Technologies विकसित करेगा स्मार्ट eVTOL सिस्टम

HENSOLDT Avionics के साथ मिलकर Ubifly Technologies विकसित करेगा स्मार्ट eVTOL सिस्टम

HENSOLDT Avionics के साथ मिलकर Ubifly Technologies विकसित करेगा स्मार्ट eVTOL सिस्टम
यूबीफ्लाई टेक्नोलॉजीज ने e200X eVTOL एयरक्राफ्ट के लिए उन्नत एवियोनिक्स सिस्टम विकसित करने हेतु हेंसोल्ड्ट एवियोनिक्स के साथ साझेदारी की है। यह सहयोग शहरी हवाई परिवहन में सुरक्षा, सिचुएशनल अवेयरनेस और संचालन दक्षता को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

शहरी मोबिलिटी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यूबीफ्लाई टेक्नोलॉजीज (Ubifly Technologies) (द ePlane कंपनी) ने जर्मनी की अग्रणी सेंसर और मिशन मैनेजमेंट इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी HENSOLDT Avionics के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) विमान e200X eVTOL एयरक्राफ्ट में उन्नत एवियोनिक्स सिस्टम को एकीकृत करेगी।

यह साझेदारी e200X के सबस्केल से फुल-स्केल प्रोटोटाइप विकास की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। हेंसोल्ड (HENSOLDT) के अत्याधुनिक एवियोनिक्स सूट को शामिल कर ई-प्लेन (ePlane) अपने प्रमुख विमान में एक तरह का “डिजिटल नर्वस सिस्टम” विकसित कर रहा है, जो घने शहरी वातावरण में अधिक सुरक्षा, बेहतर सिचुएशनल अवेयरनेस और संचालन दक्षता सुनिश्चित करेगा।

इस सहयोग के तहत e200X में कई उन्नत तकनीकों को शामिल किया जाएगा। इनमें EuroNav 7 Next Gen डिजिटल मूविंग मैप सिस्टम, CaviSight विज़ुअल लैंडिंग एड, RF1 Smart Antenna कोलिजन अवॉयडेंस तकनीक और CaviConnect सुरक्षित डेटा कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म शामिल हैं। ये सिस्टम विमान को शहरी हवाई क्षेत्र में सुरक्षित और प्रभावी ढंग से संचालन में मदद करेंगे।

इसके अलावा EB1 Multipurpose Airborne Computer को भी एकीकृत किया जाएगा, जो विमान में मिशन-क्रिटिकल एप्लिकेशन को सुचारु रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त प्रोसेसिंग क्षमता प्रदान करेगा और भविष्य में स्वायत्त उड़ान क्षमताओं के लिए प्लेटफॉर्म को तैयार करेगा।

यह तकनीकी एकीकरण भारत के नागरिक उड्डयन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के तहत e200X के सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का भी सपोर्ट करेगा।

सत्या चक्रवर्ती (Satya Chakravarthy), संस्थापक और टेक्निकल लीड, द ई-प्लेन (ePlane) कंपनी ने कहा कि सर्टिफाइड eVTOL विकसित करने के लिए उन्नत प्रणालियों का सटीक एकीकरण बेहद जरूरी है। वहीं Michael Groeninger, मैनेजिंग डायरेक्टर, HENSOLDT Avionics ने कहा कि यह सहयोग एडवांस्ड एयर मोबिलिटी सेक्टर में सिचुएशनल अवेयरनेस के नए मानक स्थापित करेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार जर्मन तकनीकी विशेषज्ञता और भारतीय नवाचार का यह संगम भविष्य के शहरी हवाई परिवहन को अधिक सुरक्षित और कुशल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities