भारत में EV फ्लीट में AI आधारित सेफ्टी सिस्टम की बड़ी तैनाती

भारत में EV फ्लीट में AI आधारित सेफ्टी सिस्टम की बड़ी तैनाती

भारत में EV फ्लीट में AI आधारित सेफ्टी सिस्टम की बड़ी तैनाती
3 ईवी इंडस्ट्री और 3ईको सिस्टम ने Cautio के साथ साझेदारी कर 10,000 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर में AI-आधारित डैशकैम लगाने की घोषणा की है।

बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर निर्माता 3 ईवी इंडस्ट्री (3ev Industries) और फुल-स्टैक ईवी लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म 3ईको सिस्टम (3eco Systems) ने भारत में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 10,000 इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों में एआई-आधारित डैश कैम लगाने की घोषणा की है। यह डैश कैम भारत की वीडियो टेलीमैटिक्स कंपनी Cautio द्वारा निर्मित हैं, जो एआई-सक्षम डैशकैम सिस्टम विकसित करती है।

इस पहल के तहत अब तक बेंगलुरु और चेन्नई में 1,200 से ज्यादा इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर वाहनों में डैशकैम लगाए जा चुके हैं, जबकि कुल 10,000 वाहनों में इन्हें लगाने की योजना है। यह भारत के इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहन सेगमेंट में एआई-आधारित सुरक्षा तकनीक के सबसे बड़े रोलआउट में से एक माना जा रहा है। 3ev के प्रोडक्शन लाइन से निकलने वाले सभी नए वाहनों में यह डैशकैम स्टैंडर्ड फीचर के रूप में लगाए जाएंगे।

यह साझेदारी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम में सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के माध्यम से वाहन निर्माता और फ्लीट ऑपरेटर डेटा-आधारित सुरक्षा और ड्राइवर कल्याण को बढ़ावा देते हुए परिचालन दक्षता को भी बेहतर बना सकेंगे।

Cautio की एआई-आधारित तकनीक एज कंप्यूटिंग पर काम करती है, जिससे डेटा सीधे डिवाइस पर प्रोसेस होता है और क्लाउड पर निर्भरता कम हो जाती है। यह सिस्टम ड्राइवर की आंखों, चेहरे और बॉडी पोस्टर को मॉनिटर कर थकान, ध्यान भटकने या फोन इस्तेमाल जैसी स्थितियों का तुरंत अलर्ट देता है। इसके अलावा एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सड़क पर संभावित टक्कर या लेन डिपार्चर जैसे जोखिमों की भी रियल-टाइम चेतावनी देता है।

कंपनियों के अनुसार यह सहयोग केवल हार्डवेयर तैनाती तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले वर्षों में तीनों कंपनियां संयुक्त रूप से रिसर्च और डेवलपमेंट, ड्राइवर ट्रेनिंग और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों में भी निवेश करेंगी, ताकि इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहनों के लिए एक सुरक्षित और टिकाऊ ऑपरेटिंग मॉडल तैयार किया जा सके।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities