ठाणे में कॉकटेल एंड फूड के लिए होगा नए वाइबहाउस At Bae का स्वागत

ठाणे में कॉकटेल एंड फूड के लिए होगा नए वाइबहाउस At Bae का स्वागत

ठाणे में कॉकटेल एंड फूड के लिए होगा नए वाइबहाउस At Bae का स्वागत
At Bae ने ठाणे में अपने दरवाजे खोल दिए हैं तथा हाउस ऑफ MH04 से एक नई तरह की भोजन शैली को लेकर आ रहा है।

At Bae रेस्टोरेंट का लक्ष्य एक ऐसी जगह बनना है जहां अच्छा खाना, अच्छी बातचीत और यादगार पल एक साथ महसूस किए जा सकें और पूरे शहर में सबसे फेमस फूड स्पोट के लिए अपनी पहचान को लोगों के बीच गढ़ ले। 7,500 वर्ग फुट में फैला यह At Bae रेस्टोरेंट ठाणे के सबसे बड़े डाइनिंग प्लेस में से एक है जो अपनी पेशकशों में वैश्विक स्तर पर जाना जाता है।

At Bae इंडियन कल्चर के टेस्ट से युक्त एक शानदार प्लेस है जो अपने यूनिक डिजाइन की वजह से खुद को बेहद आकर्षक बनाता है, जिससे एक ऐसी जगह बनती है जो स्टाइलिश और आमंत्रित दोनों लगती है। मूड लाइटिंग और बनावट वाले इंटीरियर दिन भर बदलते रहते हैं, जिससे हर बार आने पर एक अलग एहसास होता है।

यहां पर जो वातावरण और एनर्जी है वो बहुत ही पॉजीटिव व आरामदायक महसूस होती है, जो दोपहर से शाम तक बेहद अच्छा माहौल प्रदान करती है। यहां पर आने वालों को अच्छा अनुभव कराने के लिए लाइट्स और म्यूजिक भी बहुत खास भूमिका निभाते हैं, यहां का ‘बेलीवर्स क्लब’ इस जगह की एक खासियत है, जो 45 फीट से ज्यादा लंबा है और यहां का सबसे बड़ा बार है, जहां टिंट इन विट, नाइट्रो स्टाउट और बासमती ब्लोंड एले जैसी TOIT क्राफ्ट बियर परोसी जाती हैं। बार के मेन्यू में भारतीय स्वादों से प्रेरित अनोखे कॉकटेल भी शामिल हैं, जैसे आम-ची ठाणे (सफ़ेद रम, मैंगो वाइन, मैंगो क्रीम चीज़), नार्कोज़ ऑफ़ ठाणे (टकीला, मेज़कल, जलापेनो) और स्टोन साउर (व्हिस्की, दगड़फूल, अदरक शहद) आदि।

को-फाउंडर श्रद्धाश मोहिते (Shraddhesh Mohite) कहते हैं "At Bae के साथ हम एक ऐसी जगह बनाना चाहते थे जो ठाणे के खान-पान में एक बिल्कुल नयापन लाए, जो जाना-पहचाना तो लगे, लेकिन साथ ही ताजगी से भरा एक अलग एहसास भी दे। यह सिर्फ एक रेस्टोरेंट से कहीं बढ़कर है, यह एक ऐसी जगह है जो समय और मूड की परवाह किए बिना आपका स्वागत करती है। चाहे आप ब्रंच, कॉकटेल या आधी रात तक चलने वाली बातचीत के लिए यहां हों At Bae आपकी लय के अनुसार ढल जाता है। स्कैंडिनेवियाई शैली से प्रेरित डिजाइन से लेकर क्यूरेटेड प्लेलिस्ट और हाथ से तैयार किए गए मेनू तक, हर छोटी-बड़ी चीज लोगों को घर जैसा एहसास दिलाने के लिए डिजाइन की गई है, साथ ही हर बार जब वे अंदर आते हैं तो कुछ नया भी खोजते हैं।"

At Bae के शेफ और को-फाउंडर सोहम जोशी कहते हैं "At Bae की शुरुआत ही इस विचार से हुई थी कि प्रामाणिक क्षेत्रीय व्यंजनों को लेकर जाने-पहचाने स्वादों में नयापन लाया जाए और उन्हें एक आधुनिक रूप दिया जाए। हम अपने भारतीय स्वादों को बरकरार रखते हुए, वैश्विक व्यंजनों को सुलभ बनाना चाहते थे। पोहा क्रस्टेड मालवानी प्रॉन्स या पालक बुराटा जैसे व्यंजन समकालीनता और रचनात्मकता के इसी संतुलन को दर्शाते हैं। इसके पूरक के रूप में हमारा सोच-समझकर तैयार किया गया कॉकटेल मेनू है, जिसका हर बेवरेज एक्सपेरिमेंट और सामंजस्य की उसी भावना को प्रतिबिंबित करता है जो हमारे मेनू की पहचान है।"

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities